सोवियत संघ की भुला दी गईं प्रौद्योगिकियाँ

सोवियत संघ की भुला दी गईं प्रौद्योगिकियाँ

सोवियत संघ उन्नत प्रौद्योगिकियों की आपूर्ति करने वाला कारखाना था। तथापि, महाशक्ति के ढह जाने के बाद उनमें से कई वित्तपोषण के रुक जाने के चलते परित्यक्त कर दिए गए। दशकों के बाद, अन्य देशों में कुछ सोवियत तकनीकी अवधारणाओं को क्रियान्वित किया जा रहा है और उनमें से कुछ गुम हो गई हैं।
इस बाबत, नवोन्मेषी परियोजनाओं की क्राउड फंडिंग विकल्प है जो उल्लेखनीय परियोजनाओं को वैश्विक रूप से क्रियान्वित कर सकता है।
आइए सोवियत संघ में जन्मी सर्वाधिक रोचक प्रौद्योगिकियों को याद करें।

पुनः प्रयोग में लाने योग्य रॉकेट

पुनः प्रयोग में लाने योग्य ऐसे रॉकेटों को बनाने के लिए वैज्ञानिक दशकों तक काम करते रहे हैं जो कक्षा में जहाज को लांच करने के बाद पृथ्वी पर वापस लौट सकें। इससे अंतरिक्ष की उड़ानों के खर्च में उल्लेखनीय रूप से कमी आएगी। निम्नलिखित क्रम-विकास को डिजाइन करने वाले सोवियत और रूसी वैज्ञानिक पहले वैज्ञानिक थेः
- पुनः प्रयोग में लाने योग्य रॉकेट बूस्टर "Baikal",
- लांच सिस्टम "Energia"
इस समय Elon Musk के द्वारा पुनः उपयोग में लाने योग्य राकेटों को विकसित किया जा रहा है।


नाभिकीय संलयन रिएक्टर

सोवियत संघ ने नियंत्रित थर्मोन्यूक्लियर संलयन पर आधारित टोकामैक सिस्टम का आविष्कार किया। टोकामैकों को सोवियत संघ के भू-भाग पर डिजाइन और परिचालित किया जाता था। और आज तक वे नियंत्रित थर्मोन्यूक्लियर संलयन पर आधारित सर्वाधिक संभावनासंपन्न सिस्टम्स हैं। इस समय बहुत से देश आईटीईआर प्रोजेक्ट (अंतरराष्ट्रीय थर्मोन्यूक्लियर एक्सपेरिमेंटल रिएक्टर) के भीतर टेक्नोलॉजी को विकसित करने पर काम कर रहे हैं।
इस क्षेत्र में अगर सफलता मिलती है तो विश्व को ऊर्जा का विशालकाय स्रोत मिल जाएगा।


Ternary कंप्यूटर

60 वर्ष से अधिक समय पहले मास्को स्टेट यूनिवर्सिटी कंप्यूटर सेंटर ने एक ऐसा विशिष्ट कंप्यूटर तैयार किया था जिसका आज भी कोई सानी नहीं है।
"Setun" तिहरी कंप्यूटर वास्तुशिल्प पर आधारित है जबकि समस्त आधुनिक कंप्यूटर युग्मक वास्तुशिल्प के द्वारा परिचालित हैं। प्रौद्योगिकी कंप्यूटरों के कार्य-प्रदर्शन में उल्लेखनीय रूप से वृद्धि कर सकती है, अतः निकट भविष्य में यह काफी लोकप्रिय हो सकता है।


इलेक्ट्रिक कार

टेस्ला इलेक्ट्रिक कारों से काफी पहले बिजली की मोटर कारें सोवियत संघ में प्रकट हुईं। 1935 में पहली सोवियत इलेक्ट्रिक कार GAZ-A कार के आधार पर निर्मित की गई थी। इसी समय के आसपास इलेक्ट्रिक कचरा ट्रक रूपांतरित की गई ZIS-5 चेसिस पर डिजाइन की गई थी।
80 के दशक में सोलर बैटरियों के साथ छोटे आकार की इलेक्ट्रिक कार तैयार की गई थी।
इस क्षेत्र में ढेर सारे अन्य सोवियत विकास थे।


सुपरसोनिक यात्री एयरक्राफ्ट

यह 1960 के दशक में Tupolev डिजाइन ब्यूरो के द्वारा विकसित सोवियत Tu-144 था जिसने यात्री उड्डयन के इतिहास में पहली बार ध्वनि अवरोधक को तोड़ा था। यह 1975 से 1978 तक परिचालन में था। फिर इस टेक्नोलॉजी का परित्याग कर दिया गया। ध्वनि की गति से अधिक गतियों पर यात्रियों को लाने-ले जाने की अवधारणा इन दिनों पुनरुज्जीवित हो गई है।


Ekranoplan

60 के दशक में विशिष्ट ग्राउंड प्रभाव वाहन को सोवियत डिजाइनर Rostislav Alekseyev के द्वारा तैयार किया गया था। दो दशकों तक "Orlyonok" ekranoplan का सफल परीक्षण किया गया, इसके बाद वाहन के लिए वित्तपोषण को रोक दिया गया।
आज, टेक्नोलॉजी को संभावनासंपन्न क्षेत्र समझा जाता है, चीन विशेषरूप से सोवियत अनुभव के आधार पर ekranoplans को डिजाइन करने में विशेषरूप से सक्रिय है।


"Duyunov की मोटरें" परियोजना ने रूसी डिजाइन इंजीनियर की एक और महत्वपूर्ण विकास वाली टेक्नोलॉजी को विश्व के लिए उपलब्ध कराया: वाइंडिंग की संयुक्त टेक्नोलॉजी "Slavyanka"। साथ मिलकर इतिहास बनाने के लिए परियोजना निवेशकों की टीम में शामिल हों - सब कुछ हमारे हाथों में हो!