"Duyunov की मोटरें” परियोजना में अफ्रीका

"Duyunov की मोटरें” परियोजना में अफ्रीका

अप्रैल में अफ्रीकी महाद्वीप के दो देशों में राष्ट्रीय प्र​तिनिधि कार्यालय खोले जाएंगे। बेनिन और टोगो।

सम्मेलन में पंजीकरण खुला हुआ हैः
बेनिन - /events/webinars/otkrytie-nacionalnogo-predstavitelstva-v-benine-722
टोगो - /events/webinars/otkrytie-nacionalnogo-predstavitelstva-v-togo-723

आइवरी कोस्ट और सेनेगल पहले से ही परियोजना में हैं। इन चार देशों में निवेशकों एवं साझीदारों के साथ प्रस्तुति बैठकें हर महीने आयोजित की जाती हैं और प्रतिभागियों की संख्या बढ़ती जा रही है।

अफ्रीकियों के लिए कौन सी चीजें "Slavyanka” टेक्नोलॉजी और "Duyunov की मोटरें” को रोचक बनाती हैं?

आइवरी कोस्ट व सेनेगल, बेनिन और टोगो महाद्वीप के पश्चिमी भाग में स्थित हैं, जहाँ की आधिकारिक भाषा फ्रेंच है। फ्रांस में "Duyunov की मोटरें” के राष्ट्रीय साझीदार Gilles Weber ने इन देशों के निवासियों को परियोजना से परिचित कराया। यह अधिकांशतः उनके एवं अन्य साझीदारों के उत्साह और सक्रिय कार्य के चलते हुआ कि रूसी टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी और उसमें निवेश करने की बात स्थानीय लोगों के मध्य फैलती जा रही है।

आइवरी कोस्ट फ्रांस के बाद परियोजना का राष्ट्रीय प्रतिनिधि कार्यालय खोलने वाला दूसरा देश बन गया है। ऐसा अगस्त 2019 में हुआ। उस समय शुभारंभ को उत्सवित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में 250 लोग जमा हुए। इसके छह माह बाद समान संख्या में प्रतिभागियों ने सेनेगल में सेमिनार के आयोजन में हिस्सा लिया।

परियोजना के तकरीबन 1,300 निवेशक चार अफ्रीकी देशों में रहते हैं। "Duyunov की मोटरें” में उनका योगदान कई सौ हजार डॉलर है।

क्राउड निवेश का फार्मैट कम आय वाले लोगों के लिए अंतरराष्ट्रीय परियोजना में भाग लेने का मौका है जिससे वे निवेश से स्वयं को अतिरिक्त निष्क्रिय आय प्रदान कर सकते हैं। यह अफ्रीकी देशों के लिए प्रासंगिक है, जहाँ पर आबादी की आय कम है और उसमें वृद्धि करने के थोड़े से अवसर हैं। परियोजना की संभाव्यता को समझकर वे साझीदार कार्यक्रम के अंग के रूप में अपने देशों में इसे बढ़ावा दे रहे हैं, पैसा अर्जित कर रहे हैं, निवेशों से भावी आय प्राप्त करने और परियोजना में निवेश को आकर्षित करने के लिए अपने हमवतनों की सहायता कर रहे हैं।

मोटर की संयुक्त वाइंडिंग टेक्नोलॉजी सार्वभौमिक है। यह एशिया की भाँति अफ्रीका में वही अनुप्रयोग प्राप्त कर सकता है, जहाँ पर सौर पैनलों से युक्त ऊर्जा-कुशल इलेक्ट्रिक मोटरें उत्सर्जित होने वाली गैसों से बड़े-बड़े शहरों की हवा को साफ कर सकती हैं और शहरवासियों के पर्यावरण को बेहतर बना सकती हैं। तथापि, अफ्रीका में गंदी हवा की समस्या बहुत अधिक तीव्र नहीं है क्योंकि अधिकतर आबादी ग्रामीण इलाकों में रहती है और खेती-बारी के कामकाज में लगी हुई है। एक और समस्या है - विद्युतीय उपकरणों का बढ़ता ढेर।

पश्चिमी अफ्रीका में हर साल कमोबेश दस लाख टन उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स और विषाक्त पदार्थों से युक्त इलेक्ट्रॉनिक्स फेंके जाते हैं। यह घरेलू खपत और औद्योगिक देशों से उपयोग में लाए जा चुके उपकरण के निर्यात का परिणाम है। कम अवधि वाली मोटरें तेजी से व्यर्थ हो जाती हैं और उन्हें रिसाइकलिंग के बिना लैंडफिल में भेज दिया जाता है। विघटित होते समय वे मिट्टी, पानी और हवा में विषाक्त पदार्थों का स्राव करती हैं। अन्य उपायों के साथ संयुक्त रूप से "Slavyanka” की दीर्घजीवी मोटरों का उपयोग इस समस्या को हल कर सकता है।

पश्चिमी अफ्रीकी देशों के निवासी जो कि "Duyunov की मोटरें” परियोजना से परिचित हैं, सर्वप्रथम इसे निवेश की प्रमुख परियोजना के रूप में देखते हैं, जिसके चलते वे अपनी संपदा में वृद्धि कर सकते हैं।

तथापि, परियोजना के बारे में सूचना के प्रसार के चलते अधिकाधिक अफ्रीकी यह समझना शुरू कर रहे हैं कि "Slavyanka" टेक्नोलॉजी किस प्रकार से उनके पर्यावरण और जीवन की गुणवत्ता को कैसे बेहतर बना सकती है।