वित्तीय रूप से साक्षर जनसंख्या वाले विश्व के शीर्ष 10 देश

वित्तीय रूप से साक्षर जनसंख्या वाले विश्व के शीर्ष 10 देश

विशेषज्ञों ने उन देशों की रेटिंग को संकलित किया है, जहाँ पर वित्तीय रूप से सर्वाधिक साक्षर लोग रहते हैं। यह विश्व के 140 देशों में S3333P द्वारा संचालित वैश्विक सर्वेक्षण पर आधारित है, जिसने 15 वर्ष की उम्र से अधिक 150,000 लोगों का सर्वेक्षण किया है।

इस प्रकार से, विश्व में वित्तीय साक्षरता का उच्चतम स्तर विकसित अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों के निवासियों में पाया जाता है, विशेषकर पश्चिमी यूरोपीय देशों के प्रतिनिधियों और अंग्रेजी भाषा देशों जैसे कि कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में। देश के आधार पर वित्तीय दस्तावेजों के बारे में लोगों की जागरूकता की रेंज 71 प्रतिशत से 13 प्रतिशत है। क्या यह उल्लेखनीय अंतर नहीं है?

निवासियों की वित्तीय साक्षरता के उच्चतम स्तर वाले शीर्ष 10 देश इस प्रकार से हैं, जहाँ पर % सर्वेक्षण में भाग लेने वालों का प्रतिशत है, जिन्होंने पर्याप्त मात्रा में ज्ञान का प्रदर्शन किया हैः

1. डेमनार्क: 71%

2. नार्वे: 71%

3. स्वीडन: 71%

4. कनाडा: 68%

5. इस्राइल: 68%

6. यूनाइटेड किंगडमः 67%

7. जर्मनी: 66%

8. नीदरलैंड्स: 66%

9. ऑस्ट्रेलियाः 64%

10. फिनलैंड: 63%

सर्वेक्षण के परिणामों के बारे में ये रहे कुछ रोचक तथ्यः

- विश्व में वित्तीय साक्षरता का उच्चतम स्तर अधिकतर पश्चिमी यूरोपीय देशों और अंग्रजी भाषी देशों जैसे कि कनाडा (68%), ऑस्ट्रेलिया (64 %), यूनाइटेड स्टेट्स (57%) में दर्ज किया गया है। ये सभी देश विकसित अर्थव्यवस्था वाले देश हैं।
- दक्षिण अमेरिका में ऐसा कोई भी देश नहीं है जहाँ पर जनसंख्या की साक्षरता दर 50 प्रतिशत से अधिक हो।
- कुछ पश्चिमी यूरोपीय देशों के बीच वित्तीय साक्षरता में अंतर आश्चर्यजनक हैः स्कैंडिनेविया में 71 प्रतिशत और पुर्तगाल में केवल 26 प्रतिशत।
- पूर्वी यूरोप पश्चिमी यूरोप से काफी पीछे हैः हंगरी के पूर्व या दक्षिण का कोई भी देश वित्तीय साक्षरता में 50 प्रतिशत से अधिक नहीं है।
- इसके अलावा अफ्रीकी महाद्वीप ने भी ऐसे परिणाम प्रदर्शित किए हैं जो आदर्श से कम हैं। केवल एक देश बोट्सवाना को 50 प्रतिशत से अधिक प्वाइंट मिले। बहुत से दूसरे देश 31 प्रतिशत से 40 प्रतिशत की रेंज में आते हैं। सोमालिया में वित्तीय साक्षरता दर केवल 15 प्रतिशत और सिएरा लिओन में 21 प्रतिशत है।
- एशिया और मध्यपूर्व की स्थिति अफ्रीका जैसी ही है। विश्व रैंकिंग में यमन (13%) और अफगानिस्तान (14%) सबसे नीचे हैं। किर्गिस्तान (19%), नेपाल (18%), बांग्लादेश (19%) और कंबोडिया (18%) के निवासियों ने भी अपर्याप्त जानकारी का परिचय दिया।
- यह देखते हुए कि यह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैचीन का आश्चर्यजनक रूप से कम स्कोर है - सिर्फ 28%।
- रूस का परिणाम केवल 38 प्रतिशत है। यह पड़ोसी कजाकिस्तान (40%), मंगोलिया (41%), यूक्रेन (40%) और फिनलैंड (63%) की तुलना में कम है।

S3333P शोध के आंकड़ों से पता चला है कि दुनिया में केवल 3 में से 1 व्यक्ति आर्थिक रूप से साक्षर है। वित्तीय ज्ञान के अंतरालों के द्वारा जो जन समूह सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं वे गरीब और अशिक्षित महिलाएं हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार नाकाफी वित्तीय साक्षरता वित्तीय दस्तावेजों तक सीमित पहुँच को जन्म देती है और रहन-सहन के स्तर पर इसका नकारात्मक असर पड़ता है।

इन आँकड़ों को लेकर आप क्या सोचते हैं? परिणामों से आश्चर्यचकित हैं?