SOLARGROUP के साथ जीव-जंतुओं का संरक्षण करें | क्लियर बिज़नेस

SOLARGROUP के साथ जीव-जंतुओं का संरक्षण करें | क्लियर बिज़नेस

क्या आप जानते हैं कि आज लगभग हर मिनट प्रकृति से जानवरों की कई प्रजातियां लुप्त हो रही हैं? यह ग्रह के लिए एक ऑल-टाइम रिकॉर्ड है। यह इसलिए हो रहा है क्योंकि हम ऐसे युग में रहते हैं जहां पर्यावरण पर वैश्विक मानवीय प्रभाव पड़ता है।

पारिस्थितिक तंत्र के अन्य सभी तत्व हमारे जीव-जंतुओं की सततता पर निर्भर करते हैं। ग्रह के सभी संसाधन जैव विविधता के संरक्षण पर निर्भर करते हैं। मानव जीवन की गुणवत्ता भी जीव-जंतुओं के संरक्षण पर निर्भर करती है: जैव विविधता लोगों को भोजन, दवाइयां और बहुत कुछ प्रदान करती है। जैसा कि आप देख सकते हैं कि आपकी बिल्लियों, कुत्तों और अन्य पालतू जानवरों का भी एक मिशन है - ये आबादी ग्रह के पारिस्थितिकी तंत्र को सतत बनाए रखने में मदद करती है।

प्रौद्योगिकी के विकास और बढ़ती जनसंख्या के साथ, बिजली की खपत तेज़ी से बढ़ रही है। और बिजली का बढ़ता हुआ उत्पादन पर्यावरण पर पड़ने वाले सबसे खतरनाक प्रभावों में से एक है। बिजली की ज़्यादा खपत की वजह से, पशु जीवन सबसे कम सुरक्षित है। इसके अलावा, यह हवा को गंदा करता है, जिससे जानवरों में दीर्घकालिक विषाक्तता पैदा होती है, जो लंबे समय तक दिखाई नहीं देती, लेकिन प्रजातियों में परिवर्तन और धीरे-धीरे लुप्त होने का कारण बनती है। फ़िलहाल पर्यावरणीय कारकों के कारण होने वाली अलग-अलग पशु प्रजातियों की 15,000 से ज़्यादा ज्ञात बीमारियां हैं। मिट्टी और पानी प्रदूषित हो गए हैं, जानवरों को अपना प्राकृतिक आवास छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। जब प्राकृतिक पर्यावरण के मापदंडों में बहुत ज़्यादा बदलाव होता है तो जानवर तनाव का अनुभव करते हैं। यहां तक कि मानव द्वारा बिजली की खपत से अप्रभावित दिखने वाली प्रजातियों में भी पहले से ही प्रजनन क्षमता में गिरावट और विलुप्त होने का खतरा बढ़ गया है। हां, हम अपने पालतू जानवरों की बात कर रहे हैं।

क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि जो चीज़ें हम इंसानों पर नकारात्मक असर डालती हैं वही चीज़ें उन पर भी असर डालती हैं?

मगर हम इसे बदल सकते हैं, और वे नहीं।

यह बिलकुल स्वाभाविक है कि दर्जनों और सैकड़ों वर्षों तक चलने वाले पेचीदा आनुवंशिक परिवर्तन, हममें से ज़्यादातर को बहुत दूर लगते हैं। और जिन लोगों के पास बिल्लियां और कुत्ते हैं, वे अलार्म बजाने में जल्दबाज़ी नहीं करते हैं और अपने आस-पास के सभी लोगों से ऊर्जा-बचाने वाली टेक्नॉलजी का समर्थन करने की आग्रह करते हैं।

हालांकि, आइए एक नज़र डालते हैं कि अब क्या हो रहा है। सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले वर्गीकरण के हिसाब से, बिजली की बढ़ती खपत से 4 प्रकार के प्रदूषण होते हैं:

• जैविक,
• भौतिक,
• मशीनी,
• रासायनिक।

इनमें से हर एक प्रकार का प्रदूषण जानवरों को कैसे प्रभावित करता है? जैविक प्रकार के प्रदूषण मानवजनित गतिविधियों की पृष्ठभूमि में उत्पन्न होते हैं, जिनमें मुख्य रूप से ऊर्जा उद्योग शामिल है। नतीजा, प्राकृतिक संतुलन गडबडा जाता है और परजीवी सूक्ष्मजीव सामने आते हैं, जिससे जानलेवा पशु रोग और महामारियां होती हैं।

भौतिक प्रकार के प्रदूषण में शोर के स्तर में वृद्धि, तापमान में वृद्धि और अन्य कारक शामिल हैं जो जीवमंडल की विशेषताओं को बदलते हैं। इससे जानवरों में तनाव और अप्रत्याशित व्यवहार होता है।

यांत्रिक प्रकार के प्रदूषण में मुख्य रूप से औद्योगिक कचरा, मिट्टी और जल संसाधनों का प्रदूषण और प्राकृतिक परिदृश्य में परिवर्तन शामिल हैं। इसके परिणामस्वरूप पहले से ही जीवित जीवों की कई प्रजातियां विलुप्त हो गई हैं और निवास स्थान में बहुत ज़्यादा कमी आई है। ​इसने उच्च अस्थिरता वाले जहरीले यौगिकों के प्रसार में भी पूरी तरह से योगदान दिया है जो अभी तक स्तनधारियों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहे हैं। रासायनिक प्रदूषण का स्रोत अन्य चीज़ों के अलावा, बिजली उत्पादन उद्योग से भी आता है। इससे पर्यावरण में हानिकारक तत्वों की मात्रा बढ़ जाती है जिससे पानी, हवा और मिट्टी की सामान्य रासायनिक संरचना में अत्यधिक परिवर्तन होता है - और रोगजनक माइक्रोफ़्लोरा मे तेज़ी से बदलाव आने लगता है, जो मनुष्यों और जानवरों, दोनों के लिए खतरनाक साबित होता है।

आज, हममें से हर कोई ग्रह के संरक्षण में योगदान दे सकता है, और इसके सबसे निचले स्तर के कमज़ोर जीवों की देखभाल भी कर सकता है। प्रोजेक्ट "Duyunov की मोटरें" दुनिया को धीरे-धीरे ऊर्जा के बचत मोड में जाने, और भविष्य में ऊर्जा को अधिक समझदारी से खर्च करने की अनुमति प्रदान करेगा। अब तक, ऊर्जा बचत से संबंधित प्रौद्योगिकियों के विकास और उसके प्रसार को आने वाले समय में पर्यावरणीय समस्या के सबसे प्रभावी समाधान के रूप में मान्यता दी गई है। इस तरह, "Slavyanka" कंबाइंड वाइंडिंग तकनीक पर निर्भर इलेक्ट्रिक मोटरें वैश्विक समस्या का समाधान बन सकती हैं - और ग्रह पर जैव विविधता के संरक्षण में योगदान कर सकती हैं। प्रोजेक्ट में निवेश करने के साथ-साथ दूसरों को इसके बारे में बताकर आप जीव-जंतुओं के संरक्षण में मदद करते हैं।

ग्रह को संरक्षित करने का मतलब है इसके संसाधनों और इसमें रहने वाले सभी प्राणियों को सुरक्षित रखना सीखना।

SOLARGROUP का मिशन नवीन प्रौद्योगिकियों का समर्थन करके और प्रोजेक्ट के सभी भागीदारों की वित्तीय भलाई सुनिश्चित करके ग्रह को संरक्षित करना है। हम यह प्रदर्शित करना चाहते हैं कि हम दुनिया के साथ सद्भाव से रह सकते हैं।

और बेशक, हम चाहते हैं कि हमारी बिल्लियां और कुत्ते भी ठीक रहें।

प्रोजेक्ट का समर्थन करें और अपने दोस्तों को हमारे बारे में बताएं!

प्रोजेक्ट का समर्थन करें