क्राउडइन्वेस्टिंग किसके लिए उपयोगी है?

क्राउडइन्वेस्टिंग किसके लिए उपयोगी है?

विशेषज्ञ आमतौर पर लोगों को उनके वित्तीय व्यवहार के आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में वर्गीकृत करते हैं। ये ऐसे लोगों के समूह हैं जिनके लिए व्यक्तिगत वित्त का मुद्दा ख़ास तौर पर कठिन है। हम आपको दिखाएंगे कि व्यक्तित्व से जुड़े कौन से लक्षण लोगों को "कठिन" समूहों से अलग करते हैं। पर अगर आप खुदे में भी ये लक्षण पाते हैं तो परेशान न हों। हमारा मानना है कि हर व्यक्ति के लिए समाधान मौजूद होता है, लेकिन कुछ लोग इसे तुरंत खोज लेते हैं, जबकि दूसरों को इसे खोजने के लिए समय या मदद की आवश्यकता होती है।

आज क्राउडइन्वेस्टिंग अत्यंत सुलभ वित्तीय साधनों में से एक है, जो बिना किसी अपवाद के सभी के लिए उपयुक्त है। इसका मुख्य लाभ यह है कि इसमें सभी के लिए समान अवसर मौजूद होते हैं। उदाहरण के लिए, आपको एक ऐसे प्रोजेक्ट के बारे में पता चलता है, जो इस ग्रह के लिए फायदेमंद है, आपको यह विचार पसंद आता है, आप चाहते हैं कि प्रोजेक्ट को शुरू किया जाए और आप जितना हो सकता है उसमें निवेश करते हैं - आखिरकार, आप कुछ ऐसा अर्जित कर सकते हैं जो आपके जीवन को बदल देगा। इस तरह से, SOLARGROUP के सभी निवेशक इंजीनियरिंग उद्यम के सह-मालिक बन जाएंगे। और इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि वे पहले क्या थे - शिक्षक, सैनिक, डॉक्टर, किसान, इंजीनियर - एक दिन ऐसा ज़रूर आएगा जब हर निवेशक समय पर सही निर्णय लेने के लिए ख़ुद का आभारी होगा।

फिर सवाल यह उठता है: अगर यह प्रोजेक्ट वास्तव में इतना शानदार है तो अभी तक सभी लोग हमारे साथ क्यों नहीं जुड़े हैं? उन लोगों के अलावा, जो अभी तक अपने लिए उपलब्ध सभी अवसरों के बारे में नहीं जानते हैं, इससे पता चलता है कि कुछ ऐसे लोग हैं जो नियमित रूप से अपने अवसरों को गंवा देते हैं। इनमें से कुछ प्रकार जो यहां शामिल किए जा सकते हैं:

1. रचनात्मक अतार्किक व्यक्ति। यह कौन होता है? अक्सर यह एक चित्रकार, कलाकार, ब्लॉगर, लेखक, यहां तक कि एक संगीतकार भी हो सकता है। किसी विचार के बारे में उत्साहित होकर, फिर तेज़ी से इसमें दिलचस्पी खो कर और कभी-कभार ही इसे अंजाम तक पहुंचाने की आदत के अनुसार इन व्यक्तियों के बीच फर्क किया जा सकता है। चाहे वे कितना भी रचनात्मक कार्य करते हों, उनमें से अभी तक कोई भी एक पेशेवर स्तर तक नहीं पहुंच सका है। क्राउडइन्वेस्टिंग उनके लिए उपयुक्त क्यों है? उनके पास पैसा नहीं है। और भविष्य में इसके दिखने की कोई उम्मीद भी नहीं है। इसलिए किसी भी तरीके से कमाई करनी है। क्राउडइन्वेस्टिंग ही वह तरीका है जिससे ऐसा किया जा सकता है। यदि कोई ऐसे व्यक्ति को सही समय पर इस विचार से प्रेरित करता है, तो वह एक छोटी राशि का निवेश करने में सक्षम होगा, और भविष्य में एक अप्रत्यक्ष आय प्राप्त करता रहेगा। स्वाभाविक है कि इंतज़ार करते हुए यह व्यक्ति दिलचस्पी खो सकता है। लेकिन तब वे यह देखकर आश्चर्यचकित हो जाएंगे और इस अवसर के लिए के लिए कुछ दिलचस्प नारे सोच लेंगे: यदि आप पैसा कमाने के लिए कुछ भी नहीं करते हैं, तो आपके पास करने के लिए कुछ भी नहीं होगा।

2. नकारात्मक घमंडी व्यक्ति। यह कौन होता है? वह व्यक्ति जिसे आसानी से मनाया नहीं जा सकता है। चाहे किसी भी प्रकरण या प्रोजेक्ट के बारे में इस व्यक्ति को बताया जाए, उसे हमेशा ऐसे किसी और भी बेहतर प्रकरण या प्रोजेक्ट की जानकारी होगी - जिसकी तुलना ही नहीं की जा सकती है! और जब तक वे ऐसे अवसरों को तुच्छ मानते हैं जिसका फायदा अन्य लोग उठाते हैं, वे अवसरों को यूं ही गंवाते रहते हैं। क्राउडइन्वेस्टिंग उनके लिए उपयुक्त क्यों है? क्योंकि इसके लिए उन्हें कोई भी कीमत अदा नहीं करनी पड़ेगी। अगर कोई इस व्यक्ति को समय पर एक विचार से अवगत कराता है जैसे कि वह खुद इसके दिमाग में आया हो, तो उसके पास यह कहने का एक वास्तविक कारण होगा कि वह सर्वश्रेष्ठ प्रोजेक्ट के बारे में जानता है। 

3. अड़ियल व्यक्ति। यह कौन होता है? अत्यंत विरोधी व्यक्ति। चाहे वे किसी के साथ भी काम करते हों, उन्हें हमेशा ऐसा लगता है कि उनके काम को उचित सराहना नहीं मिलती है। चाहे उन्हें किसी भी प्रोजेक्ट के बारे में बताया जाए, वे हमेशा उसे शक की निगाह से देखेंगे। यह ऐसा कोई है जो तीखी टिप्पणियां लिखता है और कभी भी आलोचना करने का मौका नहीं गंवाता है, जो दूसरों के काम में छोटी-छोटी गलतियां ढूंढता है और इसके महत्व को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करता है। क्राउडइन्वेस्टिंग उनके लिए उपयुक्त क्यों है? सिस्टम में गलतियां खोजने के लिए बहुत प्रयास करने पड़ते हैं। अड़ियल व्यक्ति, हालांकि, ऐसा कर लेता है। लेकिन अगर कोई धैर्यवान और बहुत ही मिलनसार व्यक्ति इस व्यक्ति को समय पर यह समझाता है कि उसके पास किसी भी परिस्थिति में नुकसान होने की कोई संभावना नहीं है, तो वे इस व्यक्ति के हमेशा आभारी रहेंगे।

4. अव्यवस्थित व्यक्ति। यह कौन होता है? ऐसा व्यक्ति जो खासतौर पर उत्साहित होगा जब आप उसे "Duyunov's motors" और SOLARGROUP के बारे में बताएंगे। कितना शानदार प्रोजेक्ट है, कंपनी का लक्ष्य कितना महान है, दुनियाभर के लोगों के लिए अवसरों की शानदार संभावना। कुछ समय बाद आप इस व्यक्ति से पूछ सकते हैं: आखिर आपने कुछ किया क्यों नहीं? लेकिन उनके पास कोई जवाब नहीं होता है। और आगे पूछताछ करने बेकार होता है। क्राउडइन्वेस्टिंग उनके लिए उपयुक्त क्यों है? क्योंकि उपयोगी कार्यवाही केवल एक बार में ही की जाती है। यदि परिस्थितियां सही हों, यदि कोई समझदार व्यक्ति उसका हाथ पकड़कर कहे, " सोचो मत, बस इसे कर डालो," बाद में वह अपने द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय पर यकीन ही नहीं कर पाएगा। और वह यहां तक कि अपने जीवन की घटनाओं में एक सार्वभौमिक पैटर्न भी ढूंढ निकालेगा।

अच्छी खबर यह है कि व्यक्तित्व के इनमें से कोई भी लक्षण अपनी वास्तविक अवस्था में नहीं पाए जाते हैं। लेकिन प्रतयेक लक्षण किसी भी व्यक्ति में अलग-अलग परिस्थितियों में दिखाई दे सकता है। आप में भी। दरअसल हम में से किसी में भी। क्राउडइन्वेस्टिंग हमें एक समान बना देती है, चाहे हममें कोई भी गुण क्यों न हों। अपने जीवन में नए अवसरों का फायदा उठाने के लिए यह आवश्यक नहीं कि आप सर्वश्रेष्ठ हों या आपको कोई विशेष ज्ञान हो। यह एक वित्तीय साधन है आज किसी अन्य की तुलना में अधिक आसानी से उपयोग किया जा सकता है। और अगर यह उन लोगों के लिए भी फायदेमंद हो जो अपने जीवन को जटिल बनाना पसंद करते हैं, तो कोई भी इसे आजमा सकता है। लोग अलग-अलग होते हैं और वित्तीय साधनों का आकलन अलग-अलग तरीकों से करते हैं। लेकिन हम सभी को ख़ुशी एक जैसी ही होती है। समय पर सही निर्णय ले लेने पर, कुछ समय बाद प्रोजेक्ट के हर प्रतिभागी को परिणाम प्राप्त होंगे - खुश होने और गर्व करने का एक कारण। यहां तक कि वे भी जिन्हें अभी तक इस विचार पर यकीन नहीं है।