प्रस्तुत है SOLARGROUP की टीम: Vitaliy Averyanov

प्रस्तुत है SOLARGROUP की टीम: Vitaliy Averyanov

क्या आप उन लोगों के बारे में और जानना चाहते हैं जिन पर हमारी कंपनी टिकी है?
इस भाग में, हम आपको SOLARGROUP की टीम से परिचय कराना जारी रखते हैं।

आज हम परियोजना के निदेशक - Vitaliy Averyanov, को प्रस्तुत कर रहे हैं जिन्होंने 20 सितंबर 2020 को अपना पद संभाला।
उनके पास निवेशकों के साथ डिजिटल सेवाओं और संवाद के चैनलों की बाधा में सुधार: वेबसाइट और आंतरिक कार्यालय की कार्यक्षमता, एक सरलीकृत भुगतान व्यवस्था और साथ ही एक मोबाइल संस्करण भी बनाने का - एक बड़े पैमाने का काम है।

और Vitaliy यह मानते हैं कि वे इसी को जानते हैं और इसे अच्छी तरह से करना जानते हैं।

नए निदेशक का व्यवसायिक अनुभव बहुत अधिक व्यापक है। नई ऊंचाइयों को जीत लेने की इच्छा से कई गुना बढ़कर, इसने इस युवा की इस पृथ्वी पर सबसे अधिक प्रसिद्ध लोगों, व्यवसायियों, आध्यात्मिक नेताओं और यहाँ तक कि राष्ट्रपतियों से परिचित होने में मदद की।

सफलता के मनोविज्ञान में विश्व विख्यात विशेषज्ञ - Brian Tracy - Vitaliy के एक व्यवसायिक शिक्षक बन गए हैं। उन्होंने नए व्यवसायी के 'दिमाग की उथल पुथल' को ठीक करने में मदद की : जब आप युवा होते हैं, आप एक बार में ही सब कुछ चाहते हैं और इसलिए आपकी ग़लतियाँ करने की संभावना ज़्यादा होती है।

अपने समन्वय से संबन्धित दृष्टिकोण, जीवन के अर्थ और हमारे समाज के विकास की संभव तकनीकी दिशाओं से संबन्धित अपना दृष्टिकोण बताकर एक भारतीय जागृत योगी और गूढ़ सत्य को जानने वाले सदगुरु (जग्गी वासुदेव) - Averyanov के आध्यात्मिक गुरु बने। सदगुरू से प्रभावित होकर Vitaliy ने योग का अभ्यास करना शुरू किया।

Vladimir Putin - रूस के राष्ट्रपति। Vitaliy "public e-services" परियोजना के निदेशन के नेता की रूप में इस परियोजना के प्रदर्शन के समय इस रूसी नेता से मिले। इसके अतिरिक्त, 2011 में Averyanov ने देश के सबसे ज़्यादा अच्छे कॉन्सर्ट वेन्यू the State Kremlin Palace का फिर से एक ब्रांड के रूप में प्रचार करना शुरू किया।

Apple के सह संस्थापक Steve Wozniak के साथ, Vitaliy ने अपनी नवीनतम परियोजना को लागू करने के चरणों की चर्चा की। इन्हें 2019 में शिक्षा के क्षेत्र में दुनियाँ का AR/VR नेता माना गया। आज, उनका वह एप जिससे पूरी दुनियाँ में बच्चों को पढ़ाया जा सकता है, 60 से भी ज़्यादा देशों में काम में लिया जा रहा हैं और उसका अनुवाद 30 भाषाओं में किया जा चुका है और इसके उपयोग करने वालों की संख्या 10 मिलियन को पार कर चुकी है।

"मैं तकनीक और IT उद्योग से अपने पूरे जीवन में आकर्षित रहा हूँ, और मैंने इनकी खोज को लगातार अपने जीवन के 13 साल सौंपे हैं। मैंने दुनियाँ के दृश्य सत्य और कंप्यूटर दृष्टि के क्षेत्र में व्यक्तिगत रूप से 12 से ज़्यादा आविष्कारों को पेटेंट किया है," Vitaly बताते हैं।

"मेरे जीवन में मैं हमेशा उन लोगों से मार्गदर्शन पाता रहा हूँ जो केवल प्रतिदिन की चिंताओं में ही लगे रहने के विषय में नहीं सोचते बल्कि जो हमारे अस्तित्व के अधिक गहरे और हल्के सूक्ष्म अर्थ को जानने, करोड़ों लोगों के जीवन को बदलने और नई खोज व ज्ञान से पहले मानवीयता को रखने वाले ज्ञान और तकनीक के सृजन और खोज करने के लिये संघर्ष करते हैं।

मेरे उत्पादों और सेवाओं के साथ काम करने के अनुभव को धन्यवाद, हमारी वेबसाइट उपयोगकर्ताओं के नए स्तर को पाएगी: यह अब और अधिक सुविधाजनक बनेगी, इसमें बहुत सी सेवायें और पैटर्न होंगे। हम संवाद को बढ़ावा देने के और परियोजना के विकास के लिए एक मोबाइल एप शुरू करेंगे, साथ ही बहुत सारे तकनीकी अविष्कार भी लेकर आएंगे।

मैं मानता हूँ कि हमें इस ग्रह को यह हमसे पहले जैसा था, उससे बेहतर स्थिति में अपनी भावी पीढ़ियों के लिए छोड़ना चाहिए। इसलिए, हमें ऐसे समाधानों की आवश्यकता है जो हरित ऊर्जा उत्पन्न करते है, विशेष रूप से ऊर्जा बचाने वाली बिजली की मोटरें।"

Vitaliy SOLARGROUP में काम करने के विषय में कहते हैं: "यह कंपनी सबसे अधिक जटिल और मानवीयता के लिए सबसे अधिक ज़रूरी तकनीकों में से एक को लागू करने में मदद करती है जिससे साफ ऊर्जा की उपलब्धता बढ़ती है।

इस परियोजना में मेरा मिशन डिजिटल सेवाओं के निवेशकों के साथ संवाद में आने वाली बाधाओं को दूर करना है: वेबसाइट और आंतरिक कार्यालय बनाना और साथ ही मोबाइल एप संस्करण को शुरू करना। और यही संभवतः मैं सबसे अच्छा करता हूँ।"