पिछले 10 वर्षों में ज्यादा अरबपति बनाने वाले शीर्ष देश

पिछले 10 वर्षों में ज्यादा अरबपति बनाने वाले शीर्ष देश

यह लोकप्रिय राय कि "हरेक के लिए पर्याप्त पैसा नहीं है" और अगर कोई कहीं पर "विकास कर रहा है" तो कहीं अन्य इसमें "कमी आ रही है", मूलतः गलत है। पृथ्वी पर लोगों के जीवन की गुणवत्ता में क्रमिक सुधार और इसके साथ ही साथ अमीर लोगों की संख्या में वृद्धि से इसकी पुष्टि हो चुकी है।

फोर्ब्स के अनुसार, हमारी पृथ्वी पर अरबपतियों की संख्या पिछले 10 वर्षों के दौरान तिगुनी हुई है, जो कि अप्रैल 2020 में 2,095 तक पहुंच गई। कोरोनावॉयरस महामारी के चलते, पिछले वर्ष की तुलना में रेटिंग में प्रतिभागियों की संख्या में 58 और मार्च 2020 की तुलना में 226 की कमी है।

आज हम आपके साथ उन देशों की रेटिंग को साझा कर रहे हैं जिन्होंने 2010 के बाद से अरबपतियों की सबसे बड़ी संख्या को प्राप्त किया है। चीन और भारत पुनः शीर्ष पर हैं!

1. चीन +325 (कुल 389 अरबपति)
2. अमेरिका +210 (कुल 614 अरबपति)
3. जर्मनी +55 (कुल 107 अरबपति)
4. भारत +53 (कुल 102 अरबपति)
5. हांगकांग +41 (कुल 66 अरबपति)
6. रूस +40 (कुल 102 अरबपति)
7. फ्रांस +27 (कुल 39 अरबपति)
8. ब्राजील +27 (कुल 45 अरबपति)

इस क्रम-निर्धारण में हांगकांग के स्वायत्तशाषी मुख्य नगर को चीन से अलग रखा गया है। अगर आप चीन में अरबपतियों की कुल संख्या को जानना चाहते हैं तो चीन और हांगकांग के मूल्यों को जोड़ लीजिए।