विश्व के 10 शीर्ष आर्थिक विनिमय बाज़ार

विश्व के 10 शीर्ष आर्थिक विनिमय बाज़ार

आप संभवतः जानते होंगे कि मुद्राओं व अन्य आर्थिक सम्पत्तियों का समय सीमाबद्ध व्यापार विश्व के अर्थ विनिमय बाज़ारों में किया जाता है। प्रत्येक महाद्वीप ने ऐतिहासिक रूप से अपने नेताओं को आकार दिया है, लेकिन $65.6 ट्रिलियन के बराबर मूल्य का विश्व के शेयर बाज़ार के पूंजीकरण का 77% विश्व के 10 सबसे बड़े शेयर बाज़ारों से संबन्धित है। आज हम इन आर्थिक दिग्गजों के विषय में जानेंगे:

1. न्यूयॉर्क शेयर बाज़ार (NYSE) शेयर बाज़ारों में वास्तव में एक "दिग्गज" है अंतर्महाद्वीपीय एक्सचेंज होल्डिंग ग्रुप का एक भाग है। NYSE में 2,292 संस्थाएं सूचीबद्ध है, और पूंजीकरण $23 ट्रिलियन के स्तर तक पहुंचता है। यहाँ प्रतिदिन कुल $1.5 ट्रिलियन की मात्रा में व्यापार होता है। यह प्रभावशाली आंकड़े हैं!

2. National Association of Securities Dealers Automated Quotation (NASDAQ) का $11 ट्रिलियन से अधिक परिणाम के साथ पूंजीकरण के मामले में विश्व में दूसरा स्थान है। 3,004 निर्गमकर्ता यहाँ सूचीबद्ध हैं, और नियमित व्यापार $1.3 ट्रिलियन को पार कर जाता है।

3. जापान एक्सचेंज ग्रुप (JPX) $6 ट्रिलियन से भी अधिक बाज़ार पूंजीकरण युक्त एक जापानी शेयर बाज़ार है। निर्गमकर्ताओं की सूची में कंपनियों की अधिकतम संभव संख्या - 3,628 है। प्रतिदिन का व्यापार $0.05 ट्रिलियन पर बना रहता है।

4. अधिकारिक रूप से एक स्वयं सेवी संस्था के ओहदे वाला शंघाई शेयर बाज़ार (SSE) मेनलैंड चाइना का विशालतम शेयर बाज़ार है। प्रतिभागी संबन्धित अंशों का चयन करके यूऑन व डॉलर दोनों में व्यापार कर सकते हैं। SSE का पूंजीकरण $4.5 ट्रिलियन तक पहुंचता है, व्यापार क्रियाओं का वकुल लेन देन प्रतिदिन $470 तक पहुंचता है।

5. यूरोनेक्स्ट (EU) यूरोप के विशालतम शेयर बाज़ारों का एक संयुक्त प्लेटफॉर्म है। इसके पूंजीकरण की तुलना SSE के $4.3 ट्रिलियन जितनी मात्रा के स्तर से की जा सकती है। प्रतिदिन यहाँ $200 बिलियन से अधिक मूल्य के शेयरों का लेन देन होता है।

6. लंदन स्टॉक एक्सचेंज (LSE) विश्व की सूचीबद्ध कंपनियों के 50% अंशों से युक्त शेयर बाज़ार है। यह सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय माना जाता है और इसके पूंजीकरण की मात्रा $4.3 ट्रिलियन है। निर्गमकर्ताओं की संख्या यूरोनेक्स्ट से दोगुना पार कर जाती है।

7. हाँग काँग शेयर बाज़ार (HKEX) (चीन) अनेक वर्षों तक अपनी स्थिति को बनाए रखने वाला सबसे अधिक शक्तिशाली शेयर बाज़ार है। इसका पूंजीकरण $4.2 ट्रिलियन बिन्दु को पार कर जाता है और इसका प्रतिदिन का लेन देन $205 के स्तर तक पहुंचता है। HKEX अपने प्रदेश में निर्गमकर्ताओं की सबसे अधिक संख्या होने के कारण चीन के अनेक शेयर बाज़ारों को संयुक्त करता है।

8. Shenzhen शेयर बाज़ार (SZSE) (चीन) चाइना सिक्योरिटीज़ रेगुलेटरी कमीशन के नियंत्रण में एक वैश्विक स्तर पर काम करता है। इसके प्रतिभागियों की पहुँच 2,115 निर्गमकर्ताओं के अंशों तक है, और SZSE के पूंजीकरण की मात्रा $3 ट्रिलियन है। तेज़ी से बढ्ने वाली अभिनव कंपनियों पर ध्यान केन्द्रित करने वाला शेयर विनिमय प्लेटफॉर्म ChiNext लेन देन के आधार पर काम करता है।

9. Deutsche Börse (Germany) - Deutsche Börse Exchange Group, Frankfurt शेयर बाज़ार के रूप में स्थापित किया गया है। यूरोप के बाज़ार में प्रभावी होते हुए भी यह उल्लेखनीय ढंग से एशिया के शेयर बाज़ारों की तुलना में पूंजीकरण के हिसाब से कमतर प्रदर्शन करता है। इसे प्रतिदिन के कम लेने देन और केवल 509 कंपनियों की एक छोटी सूची से अभिलक्षित किया जाता है।

10. 2,663 प्रतिभागियों सहित मुंबई शेयर बाज़ार (BSE) (भारत) निर्गमकर्ताओं की एक प्रभावी सूची से पहचाना जाता है, लेकिन इसका पूंजीकरण $2.1 ट्रिलियन के निचले स्तर का है। $45 बिलियन के औसत तक नियमित लेन देन।

मास्को एक्सचेंज (रूस) - जून 2018 में विश्व के 88 शेयर बाज़ारों में इसका क्रम 22 वाँ रहा। यह भविष्य के अनुबंध व अंशों सहित विभिन्न आर्थिक उपकरणों के व्यापार की योग्यता प्रदान करता है। इसके पूंजीकरण की मात्रा लगभग $620 बिलियन है, और व्यापार संचालन की मात्रा प्रतिदिन $12 बिलियन है।

प्रतिदिन, विश्व के शेयर बाज़ारों के शीर्ष खिलाड़ियों की लक्षित कंपनियों के अंशों तक पहुँच होती है और इस प्रकार वे विश्व के लेन देन के 40% को आकार देते हुए, $5 ट्रिलियन से अधिक के मूल्य का व्यापार संचालन करते हैं। दो शीर्ष शेयर बाज़ार NYSE और NASDAQ, कुल व्यापार की मात्रा में 22% का योगदान देते हैं।

10 प्रमुख शीर्ष शेयर बाज़ार 40 हज़ार निर्गमकर्ताओं के अंश प्रस्तावित करते हैं, संख्या में जापान का JPX Exchange विश्व के 7% निर्गमकर्ताओं से प्रस्तावित करते हुए नेतृत्व करता है।

उपयुक्त प्रकार से शेयर बाज़ारों के अवसरों का उपयोग करके, अनेक अनुभवी निवेशक सफलतापूर्वक निधियों का निवेश करते हैं और अपने आर्थिक उद्देश्यों को प्राप्त करते हैं। दुर्भाग्य से, आपकी बचत को खो देने का खतरा इतना अधिक है कि प्रत्येक दलाल सफलता के लिए अपनी अलग रणनीति बनाता है।

आपने कौनसी निवेश रणनीति चुनी है?