थाईलैंड में डुयुनोव (Duyunov) की तकनीक आधिकारिक रूप से स्वीकार की गयी।

थाईलैंड में डुयुनोव (Duyunov) की तकनीक आधिकारिक रूप से स्वीकार की गयी।

विक्टर एरेस्टोव (Victor Arestov) से फिर से बड़ी ख़बर आई है!!

"Slavyanka” ("स्लाव्यंका") तकनीक और ASPP Weihai (एएसपीपी वीहाई) द्वारा निर्मित नियंत्रक (controller) का उपयोग करके आधुनिकीकृत की गयीं मोटरों के परीक्षण बैंकॉक विश्वविद्यालय में सफलतापूर्वक सम्पन्न किये गए। इन सुधारों का बेंच उपकरण पर परीक्षण किया गया और परिणामों का प्रदर्शन किया गया जिससे उन्हें प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में सर्वश्रेष्ठ कहने की अनुमति मिली।

इन सुधारों की उच्च गुणवत्ता की पुष्टि करने वाला प्रमाण पत्र और, सबसे महत्वपूर्ण, कम ऊर्जा खपत को थाईलैंड में 26 अक्टूबर को विशेष कार्यक्रम “E-TukTuk Conversion Contest 2019” ("ई-टुकटुक रूपांतरण प्रतियोगिता 2019") में सार्वजनिक कर दिया गया।

इसका आशय यह है कि डुयुनोव की तकनीक (Duyunov's technology) को थाईलैंड में आधिकारिक तौर पर स्वीकार कर लिया गया है।

विक्टर एरेस्टोव (Victor Arestov) के अनुसार, संयुक्त वाइंडिंग तकनीक (combined winding)की लोकप्रियता तेज़ी से बढ़ रही है और प्रदेश में साझेदारी की बहुत सारी संभावनाएं उभर रही हैं।
हाल ही में हमने पहले से ही एक थाईलैंड के कारखाने की विक्टर एरेस्टोव (Victor Arestov) की कंपनी के साथ वर्तमान में उपयोग की जाने वाली मोटरों के “स्लाव्यंका” ("Slavyanka") आधारित मोटरों में परिवर्तन के सम्बन्ध में साझीदारी की बातचीत की जानकारी प्रकाशित कर दी है। और यह थाईलैंड का दूसरा उपक्रम है जो एएसपीपी वीहाई (ASPP Weihai) से ऐसा अनुरोध कर रहा है।

ख़बर का लिंक - /news/posts/na-odnom-iz-zavodov-v-tailande-mogut-byt-ustanovleny-elektrodvigateli-modernizirovannye-po-texnologii-slavyanka-983

एशियाई प्रदेश में संयुक्त वाइंडिंग (combined winding) मोटरों की बढ़ती मांग"Duyunov's motors” ("ड्यूयुनोव की मोटरें”)परियोजना के सभी प्रतिभागियों के लिए बहुत अच्छी ख़बर है। इसका अर्थ है कि दुनिया के बाज़ार में"SovElMash" कंपनी के आगमन की आधारशिला रखी जा रही है। कंपनी एक विशेष ग्राहक की मांगों को पूरा करने के लिए बिल्कुल शुरुआत से मोटरों को विकसित करेगी और इस प्रकार “Slavyanka” ("स्लाव्यंका”)तकनीक की पूरी क्षमता का उपयोग करेगी।