चीन में उत्सव में "Slavyanka" युक्त वाहन

चीन में उत्सव में "Slavyanka" युक्त वाहन

जर्मनी - चीन का पर्यावरण मित्र शहर उत्सव Weihai क्षेत्र में हुआ। यह प्रदर्शनी Duyunov की मोटरों वाले वाहन प्रदर्शित करती है। यह ASPP Weihai से "Slavyanka" तकनीक द्वारा अद्यतन की गई DA-90S मोटर युक्त एक K-Cross मोटर साइकिल है।

कंपनी के शीर्ष अधिकारी और "SovElMash" के साझेदार Victor Arestov उत्सव के एक प्रतिष्ठित वक्ता थे। Weihai सरकार के साथ हुए अनुबंध के अनुसार उन्हें जर्मनी- चीन के पर्यावरण मित्र शहर का वरिष्ठ अभियंता नियुक्त किया गया था।
चीन के अखबारों ने उन्हें "investment ambassador" यानि निवेश का राजदूत कहा।

परियोजना का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संबंधी तकनीकों को लाना और Weihai को एक अद्यतन शहर के प्रतिनिधि के रूप में परिवर्तित करना है।
"Slavyanka" तकनीक एवं चीनी सरकार द्वारा सक्रिय रूप से समर्थित Victor Arestov की गतिविधियों का इस परियोजना में महत्वपूर्ण योगदान है।

रूसी अभियंता का चीन के साथ काम करना Weihai क्षेत्र के अद्यतन केंद्र में 2018 में शुरू हुआ। इस समय के दौरान, Arestov की कंपनी विभिन्न प्रकार के परिवहन के लिए संयुक्त वाइंडिंग मोटरों के विभिन्न परिवर्तित रूप लेकर आई। अभियंता के अनुसार, उनका मुख्य उद्देश्य एशिया व यूरोप के बाज़ारों में "Slavyanka" तकनीक को आरंभ करना है और उन्होंने इसमें महत्वपूर्ण प्रगति कर ली है। 2019 में, हमने थाइलैंड, दक्षिण कोरिया, भारत व चीन में ASPP Weihai परियोजना के विषय में बहुत सारी जानकारी दी है। उदाहरण के लिए, Duyunov की मोटरों से युक्त ऊर्जा में दक्ष व पर्यावरण मित्र टुक - टुक को विश्व के सबसे विशाल सौर ऊर्जा बैटरियों के निर्माता की सहभागिता में विकसित किया गया है।

इस प्रकार, "Slavyanka" तकनीक की वैश्विक स्तर पर पहचान बन रही है, जो कि "SovElMash" अद्यतन केंद्र के सफलतापूर्वक आरंभ के लिए महत्वपूर्ण है।