क्या आप जानते थे? पैसे के बारे में 10 तथ्य

क्या आप जानते थे? पैसे के बारे में 10 तथ्य

"पैसा शैतान है", "पैसा सभी समस्याओं की जड़ है", "पैसा सभी परेशानियां हल कर देता है", लोग उस सुनहरे समय को याद करते हैं जब प्राकृतिक रूप से लेन-देन हुआ करता था।

हालांकि, मानवता ने जबसे मुद्रा प्रणाली की खोज करके उसमें प्रवीणता पाई, समाज में रिश्ते उल्लेखनीय रूप से सरल हो गए। वित्तीय प्रणाली के सुधार की प्रक्रिया अंतहीन है और अभी ये बहुत अच्छे से चल रही है। और इसका मुख्य उद्देश्य केवल लोगों और समुदायों के बीच बातचीत को बढ़ावा देना है।

हम पैसे के बारे में 10 सबसे उत्कृष्ट तथ्य चुन कर लाएं हैं जो शायद आप नहीं जानते:

• $ 100,000 का बैंक नोट भी मौजूद है! ऐसे बैंक नोट मुद्रा चलन में नहीं भेजे जाते बल्कि केवल बैंकों के बीच निपटारे के लिए उपयोग किए जाते हैं।
• इतिहास के सबसे अमीर आदमियों में से एक ड्रग लार्ड, Pablo Escobar ने एक रात 2 मिलियन डॉलर जला दिए थे। वह और उसका परिवार FBI एजेंटों से बचने के लिए पहाड़ों में जा छिपे। अपने आप को गरम रखने के लिए उन्होंने पैसों की आग जलाई।
• दुनिया में पहली बार, सुदूर से पैसे का स्थानांतरण 1918 में टेलिग्राफ़ के ज़रिए अमेरिका में हुआ था।
• दुनिया में पाया जाने वाला सबसे आम बैंक नोट, 100 $ का है।
• कोटे डी'आइवर में सिक्के मैमथ की हड्डियों के टुकड़ों के होते हैं! ये संग्रह योग्य सिक्के सीमित संस्करणों में ढाले जाते थे।
• खुद डॉलर से पहले इसका चिन्ह सामने आया। अमेरिका की अपनी मुद्रा से पहले, मेक्सिकन पेसो आपसी समझोते के लिए उपयोग किए जाते थे, जो $ के चिन्ह द्वारा दर्शाए जाते थे।
• तम्बाकू पैसा था! दक्षिण और मध्य अमेरिका में तंबाकू के पत्तों का पैसे के रूप में उपयोग किया जाता था।
• 2011 में दुनिया का सबसे बड़ा सिक्का ऑस्ट्रेलिया में देखा गया। इसका वज़न 1 टन और व्यास 80 सेमी था और यह सोने का बना था।
• जर्मनी में 1920 की मुद्रास्फीति के कारण बैंक नोटों को वॉलपेपर की तरह उपयोग किया गया। पैसे की कीमत इतनी घट गई कि बहुत से लोग अपने घर की दीवारों पर इसे वॉलपेपर की तरह उपयोग करने लगे।
• 2007 में मंगोलिया ने अमेरिकी राष्ट्रपति, Kennedy की तस्वीर वाले अनोखे सिक्के जारी किए जिनमें एक स्पीकर था। जब बटन दबाया जाता, तो सिक्का Kennedy के भाषण की एक रिकॉर्डिंग बजाता था।

पैसे के बारे में याद रखने वाली ज़रूरी बात ये है कि आज की दुनिया में, वित्त प्राथमिक रूप से ऊर्जा के विषय में है। बहुतायत की ऊर्जा। और प्रसन्न वो व्यक्ति नहीं होता जिसके पास बहुत सारा पैसा है बल्कि वो होता है जो चाहें कितनी भी राशि हो उससे फ़ायदा उठा सकता हो!